विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में 232छात्रों का हुआ चिन्हाकन

विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में 232छात्रों का हुआ चिन्हाकन

घोड़ाडोंगरी । जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी द्वारा दिनांक 24 जनवरी को विशेष आवश्यकता वाले (सी.डब्ल्यू.एस.एन.) बच्चों के चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार किया गया मूल्यांकन शिविर का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर एवं स्थानीय चिकित्सीय विशेषज्ञों , जिला शिक्षा केंद्र आईडी प्रभारी एवं एमआरसी , विकासखंड शिक्षा अधिकारी एचएस रघुवंशी, सीएम राइज

विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी, उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य श्री एम.आर.निरापुरे , जनपद शिक्षा केंद्र का स्टाफ ,शिक्षक/ शिक्षिकाए पालकों एवं दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति में मां सरस्वती का पूजन कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर बीआरसी पी.सी.बोस एवं विशेषज्ञ टीम विशिष्ट अतिथियों द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं को माला पहनाकर एवं टीका लगाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर एलिम्को के विशेषज्ञ एवं सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा बच्चों एवं पालकों को संबोधित किया गया । बीआरसी पीसी बोस द्वारा मूल्यांकन

शिविर के महत्व बताते हुए दिव्यांग छात्रों को परीक्षण उपरांत मिलने वाली सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विशेषज्ञ टीम एवं विशेष अतिथियों का स्वागत किया गया मूल्यांकन शिविर में 232 छात्र/ छात्राओं का पंजीयन हुआ तथा 45 छात्रों के प्रमाण पत्र एवं 92 छात्र/ छात्राओं को उपकरण हेतु चिन्नांकन किया गया। शिविर में उपस्थित सभी छात्र/ छात्राओं को परिवहन भत्ता, स्वल्पाहार एवं भोजन वितरित किया गया । शिविर समापन पर एमआरसी सुभेष मालवीय द्वारा सभी का अभिवादन किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक नितेश राठौर द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बीएसी ,जनशिक्षक एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।