उमेदी बाई जितपुरे ने श्री राम मंदिर समिति को 2 एकड़ भूमि के रजिस्ट्री सहित बहिनामा सौंपा
साहू समाज के स्वर्गीय श्री बाजी किशोरी जितपुरे की धर्मपत्नी श्रीमती उमेदी बाई जितपुरे ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति आठनेर को पूर्व में दान की गई 2 एकड़ जमीन हिड़ली रोड से स्थित भूमि की रजिस्ट्री एवं दस्तावेज सौंपे। इस अवसर पर क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज समिति आठनेर द्वारा उमेदी बाई जितपुरे का श्री राम मंदिर में साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के सामाजिक बंधु रामदयाल जी जीतपूरे ,जसवंत लोखंडे ,राजू लहरपूरे, शिवदयाल लोखंडे, विनोद पिपरोले,विनय जितपुरे गणेश टेकपुरे प्रभु दयाल भरपूरे,सुनील टेकपूरे ,कृष्ण लहरपूरे ,राजेश जीतपूरे ,धनराज पटेल लहरपूरे ,नारायण जितपुरे , सुभाष आजाद ,मिथिलेश लहरपूरे ,आनंद टेकपूरे ,कपिल लहरपूरे ,सहित साहू समाज के समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित थे।







