शैक्षणिक भ्रमण पर बैतूल जिले के धार्मिक स्थल भोपाली पहुंचे

प्रकाश सराठे

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैतूल के कक्षा छठवीं से दसवीं तक के 351 विद्यार्थी एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर बैतूल जिले के धार्मिक स्थल भोपाली पहुंचे जो प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। विद्यार्थियों के दल को प्राचार्य आर एन पांडे ने विदा किया।

सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा भोपाली प्रकृति का अनुपम आगार है। ऊंची व दूर-दूर तक फैली सतपुड़ा की पर्वत श्रेणियों की हरियाली बरबस ही विद्यार्थियों का मन मोह रही थी। भोपाली भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने दोपहर का भोजन किया और रानीपुर में स्थित ऐतिहासिक थाने और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा स्थापित म्यूजियम का भ्रमण किया। रानीपुर का यह थाना लगभग डेढ़ सौ वर्षो से अधिक पुराना इतिहास समेटे हुए हैं। ऐतिहासिक जानकारी प्रदान करने के लिए रानीपुर थाने की म्यूजियम प्रभारी प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने साक्षात रूप से पुराने हथियार, आजादी के पहले की पुलिस की वर्दियां,तरह-तरह के वाद्य यंत्र आदि देखें। एवं उस जमाने में हुई एक रुपए की चोरी की एफ आई आर , वह उसे जमाने में उपयोग में लिए जाने वाले ताले

जिनका भजन 7 से 800 ग्राम तक का है एवं रानीपुर थाने को लाल थाने के नाम से जाने-जाने का रहस्य भी बच्चों को बताया गया व अंग्रेज के जमाने में उपयोग आने वाले रेलवे स्टेशन ऑन वह रेस्ट हाउस कीजानकारी भी दी गई नई जानकारी से ओतप्रोत बच्चे उत्साहित होकर रानीपुर से बैतूल की ओर चल पड़े।