जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन हुआ

जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन हुआ ।
घोड़ाडोंगरी । जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 एवं 23 जनवरी 2025 को परीक्षा केंद्र उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी में आयोजित हुआ जिसमें प्रथम दिवस कक्षा 2 से 8 वी में 271 विद्यार्थियों में से 258 विद्यार्थी उपस्थित रहे वहीं द्वितीय दिवस कक्षा 2 से 8 में 306 विद्यार्थियों में से 298 विद्यार्थी उपस्थित रहे सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों की 97 प्रतिशत उपस्थिति रही । ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों को लाने एवं ले जाने हेतू बस सुविधा उपलब्ध कराई गई थी । बच्चों एवं अभिभावकों को परीक्षा केंद्र पर भोजन की व्यवस्था कराई गई ।बीआरसी श्री पीसी बोस ने बताया कि ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया वही पालकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा के प्रति रुझान बढ़ता है ।

पालकों ने शासन की सराहनीय पहल की प्रशंसा की । केंद्रध्यक्ष एम.आर.निरापुरे, परीक्षा प्रभारी मुकेश सरयाम ने बताया कि विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 2 से 8 वी में अध्यनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई ।परीक्षा सम्पन्न कराने में समस्त बीएसी एवं जनशिक्षको व सभी शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।