कतिया समाज का वार्षिक सम्मेलन, विधायक ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के साथ विधायक ने भी भजनों पर थिरक उठे

 

घोड़ाडोंगरी । प्रगतिशील कतिया समाज संगठन जिला बैतूल द्वारा स्थापना दिवस के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह और सजनिया प्रतियोगिता का आयोजन घोड़ाडोंगरी नगर के सामाजिक भवन में आयोजित किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके विधायक घोड़ाडोंगरी मौजूद थीं । जिन्होंने सजनिया प्रतियोगिता का शुभारंभ संत भूरा भगत के छायाचित्र पर माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया ।

अपने संबोधन में जिला महासचिव राजकुमार भोरवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के मांगलिक भवन का अभी लोकार्पण नहीं हुआ है उन्होंने मांगलिक भवन निर्माण में मिले सहयोग की जानकारी दी। विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि समाज के मांगलिक भवन में यह मंगल मय कार्यक्रम हो रहा है उन्होंने कहा कि अभी मैं नारदीय भजन प्रतियोगिता से आ रही हूं वहां भी प्रभु का ही नाम लेते हैं और यहां भी कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हो रहा है सभी मिलकर भगवान की ही स्तुति कर रहे हैं । ढंग अलग-अलग है सजनीय प्रतियोगिता में आई हुई समस्त टीमों का उन्होंने अभिवादन किया और समाज के सभी पदाधिकारी को इस आयोजन को लेकर बधाई दी । जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे ने विधायक एवं उनके साथ आए हुए सभी अतिथियों और सामाजिक बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयनित हुए हुए पदाधिकारी का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।सजनी प्रतियोगिता में आई हुई टीमों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिन्हें सुनकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के साथ विधायक ने भी भजनों पर थिरक उठे

कार्यक्रम में संरक्षक भिखारीलाल भुजवरे, , राधेलाल भोरसे, , संतलाल हनोते, राजेश तेम्रवाल, सुखदेव ठाकरे, सतीष राजू नागवंशी, मनोज नागवंशी, मलखान ठाकरे एवं सभी समिति के अध्यक्ष एवं थे। कार्यक्रम का रात 4 बजे समापन हुआ जिसमे प्रथम पुरस्कार माली सिलपटी,, दूसरा बाँसपुर, त्रतीय देशावाड़ी, चतुर्थ नीमपानी, पंचम पचामा, छठवा सलैया, सातवा सीवनपाट अष्टम धसेड़ अन्य मंडलों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया मंच संचालन सुखदेव ढाकरे, नरेश बारसे और संतोष कोचड़िया ने किया।