*श्रीमद भागवत कथा के समापन पर हवन और भंडारे का हुआ आयोजन*
*कलश यात्रा से हुआ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ*
ससाबड़ पंचायत के ग्राम बल्लाचाल की पावन धरा पर संगीत में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन पंडित श्री संजय जी शर्मा ग्राम चौतलाय तह: शिवानी वाले के मुखारबिनंद से दिनांक 16 जनवरी 2025 गुरुवार से प्रारंभ हुआ और 22 जनवरी 2025 दिन बुधवार को समापन हुआ। समापन के दिन प्रभातफेरी रामडिंडी निकली गई जिसमें ग्राम पंचायत ससाबड़ के ग्राम बल्लाचाल में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ भी मनाई व प्रभात फेरी निकली जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रभातफेरी रामडिंडी में ग्राम
परसोढ़ी, नादपुर , जमदई खुर्द व आसपास के ग्राम के लोग भी सम्मिलित हुए।कथा के समापन के दिन हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। 7 दिन तक चली कथा में पंडित श्री संजय जी शर्मा ने भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई।







