*कॉलेज चलो अभियान के तहत स्कूली छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति किया जागरूक* शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कॉलेज चलो अभियान को मूर्त रूप देने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवी सिंह सिसोदिया कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी प्रो. राकेश सिसोदिया के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान प्रथम चरण में छात्रों को महाविद्यालय की गतिविधियों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में अवगत कराने का लक्ष्य रखा गया है आज इसी तारतम्य में सी.एम.राइज. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी मे कालेज चलो अभियान के दल प्रभारी डॉ. यास्मीन जिया ने छात्राओं को जानकारी प्रदान की डॉ. अजय कुमार चौबे ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को अभियान की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया डॉ. अजाब खातरकर ने छात्राओं से कहा कि विषय का चयन करने में सतर्कता रखे जल्दबाजी में निर्णय ना ले शोभा मगरदे, भूमिका भोपते, सौरभ कहार, ने छात्राओं से फीडबैक फॉर्म भी भरवाए तथा छात्राओं को कॉलेज चलो अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते
हुए महाविद्यालय स्तर पर संचालित पाठ्यक्रम तथा महाविद्यालय में संचालित समस्त गतिविधियों से अवगत कराया प्रथम चरण के दौरान महाविद्यालय के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूल, सी.एम.राइज स्कूल, की छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी गई जिसमें सी. एम. राइज. स्कूल के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी एवं उनके कर्तव्य निष्ठ स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।







