साई सनराइज स्कूल का वार्षिक उत्सव कल : देखें लाइव

आज का खुलासा पर देखें लाइव यूट्यूब चैनल

साई सनराइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का 25 वाँ वार्षिक उत्सव कल बुधवार 22 जनवरी को मनाया जाएगा। जिसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है । स्कूल के संचालक देवी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से राठौर मेरीज लान में वार्षिक उत्सव प्रारंभ होगा । इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आज का खुलासा यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है

बच्चों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है करीब एक सप्ताह पहले से ही बच्चे वार्षिक उत्सव की तैयारी में जुट गए हैं । स्कूल का स्टाफ भी पूरी तैयारी कर रहा है।