कल चढ़ाया जाएगा शिव को प्रिय भव्य त्रिशूल

 

कल चढ़ाया जाएगा शिव को प्रिय भव्य त्रिशूल:-
घोड़ाडोंगरी मोक्षधाम पर स्थित बाबा भोलेभंडारी को 19 जनवरी दिन रविवार को भव्य त्रिशूल अर्पण किया जा रहा है यह त्रिशूल व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा विशाल त्रिशूल यात्रा निकालकर चढ़ाया जाएगा यह यात्रा घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड सारणी रोड पर बने बजरंग मंदिर से निकल जाएगी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे ।

व्यापारी संघ से अध्यक्ष तोषण गवांडे द्वारा बताया गया कि  दो त्रिशूल चढ़ाये जायेगे जिसमे व्यापारी अमित सपड़ा एवं एक सुमित बस्तरवार के सहयोग से चढ़ाया जा रहा है ।

व्यापारी कल्याण संघ द्वारा निकाली जा रही विशाल त्रिशूल यात्रा में नगर के विशेष कलाकार के साथ छिंदवाड़ा ,जबलपुर, बैतूल ,व अन्य जगहों से आ रहे कलाकार के द्वारा भोलेनाथ की भव्य चलित झांकी निकाली जाएगी इस चलित झांकी में भोलेनाथ के साथ माता पार्वती नंदी और भोलेनाथ के गण भी शामिल होंगे , श्रद्धालु भक्त त्रिशूल को अपने कंधों पर लेकर यात्रा करेंगे भोलेनाथ को 20 फीट जो भव्य त्रिशूल चढ़ाया जाएगा ।

व्यापारी कल्याण संघ की अपील व्यापारी कल्याण संघ ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है ,
कि सभी श्रद्धालु अनुशासित रूप से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में त्रिशूल यात्रा में शामिल हो पुण्य लाभ अर्जित करें