आनंद शर्मा का आकास्मिक निधन मार्च-25 में होने वाले थे सेवानिवृत्त, घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर बेटी भी है बुरी तरह घायल

आशीष उघड़े

आनंद शर्मा का आकास्मिक निधन मार्च-25 में होने वाले थे सेवानिवृत्त। आश्रित परिवार को समिती ने दी आर्थिक सहायता। *सारनी*– सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन 2/3 में कार्यरत आनंद शर्मा वरिष्ठ संयंत्र सहायक का सड़क दुर्घटना में आकास्मिक निधन नर्मदापुरम में हुआ। स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार के नामित सदस्य राजेश्वरी शर्मा को उनके भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त खाते में रूपए पछत्तर हजार की आर्थिक सहायता स्थानांतरित की गई है ।

स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के निर्णयानुसार एक फरवरी-2023 के पश्चात नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को पछत्तर हजार रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाती है।अंशदान के रूप में रूपये 150/- प्रति सदस्य वेतन से कटौती की जाती है। समिती ने कंपनी केडर के अधिकारी एवं कर्मचारी जो अभी तक सदस्य नहीं बन पाये हैं, उनसे सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है जिससे समिती भविष्य में भी

कार्मिकों के हित में ओर अधिक कार्य कर सके। श्री सूने ने बताया कि स्व सुरक्षा निधी समिती की स्थापना में संस्थापक सचिव वासुदेव गुरव सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी जबलपुर के साथ ही उनके टीम के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया जा नहीं सकता है।

 

बुधनी गडरिया नाले पर हुआ भीषण एक्सीडेंट सारणी निवासी आनंद शर्मा की हुई मृत्यु अन्य गंभीर घायल डॉ अंकिता शर्मा घोड़ाडोंगरी उमा शर्मा सारणी राजेश्वरी शर्मा पति आनंद शर्मा गंभीर रूप से घायल नर्मदा अपना अस्पताल में इलाज जारी