ये *स्कूल बहोत याद आयेगा,रख हौसला तुझे वक्त बदलना है की शानदार प्रस्तुति*
मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी में विद्यार्थियों का वार्षिकोत्सव,सीनियर छात्रों का बिदाई
समारोह में शानदार प्रस्तुति दी ।
घोड़ाडोंगरी ।मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया ।सोमवार दोपहर पश्चात मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री विवेक तिवारी, उप प्राचार्य गणेश प्रसाद डेहरिया,जनपद सदस्य सावन गंजाम,उपसरपंच शांतिसंतोष इरपाचे,अमरनाथ यादव एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक मंचन, देशभक्तिगीत ,लोकनृत्य ,लोकगीत शैक्षिक संवाद से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । वही लघु नाटिका ये स्कूल बहोत याद आयेगा व गीत रख हौसला तुझे वक्त बदलना हे की शानदार प्रस्तुति हुई । हमारे दैनिक जीवन में मोबाइल के दुरुपयोग एवं सदुपयोग का संदेश भी दिया गया । प्राचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि वार्षिक उत्सव मनाने का हमारा प्रयोजन विद्यार्थियों में सामाजिकता, सामूहिकता और संगठनात्मक की भावना विकसित करना, जिसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नया अनुभव मिलता है उनमें
संस्कृतिकता की भावना विकसित होती है । उन्होंने सत्र 24-25 की वार्षिक परीक्षा में दसवीं, बारहवी के विद्यार्थियों से 90 प्रतिशत अंक व विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट लाने का वचन भी लिया । वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा फैंसी ड्रेस,झांसी की रानी,महाराणा प्रताप ,अहिल्याबाई की वेशभूषा में प्रस्तुति दी ।विद्यालय की छात्रनायिका आरुषि चौहान ने बताया कि पूरे शिक्षा सत्र में आयोजित विभिन्न गतिविधियों जिसमें बालसभा, सीसीएलई ,खेलकूद, सांस्कृतिक एकेडमी एवं शाला के बाहर जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता पर प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी द्वारा सम्मानित किया गया । एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने कहा की मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी का वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्व रखता है । प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी में उत्साह और उमंग के साथ वार्षिकउत्सव संपन्न हुआ । शाला परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को सह भोज भी दिया गया ।गौरतलब हो की ऐसे आयोजन से
विद्यार्थियों में मनोरंजन ही नहीं बल्कि सभी छात्र/छात्राओं में रुचियां और प्रगति का लेखा-जोखा जानना होता है इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों में नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडल स्कूल के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।







