मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की 46 वीं अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा प्रतियोगिता सागर में हुई संपन्न ।
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की 46 वीं अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा प्रतियोगिता सागर में हुई संपन्न ।
100 मी, 800 मी, लंबी कूद, में
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी के धर्मेंद्र खेर उर्फ मिल्खा सिंह तीनों स्पर्धा में रहे प्रथम ।
सारनी । मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारनी के कर्मचारी धर्मेंद्र खेर उर्फ मिल्खा सिंह द्वारा बताया कि 46 वीं अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा 2024-2025 का आयोजन सागर में तीन दिवसीय 8 से 10 जनवरी तक संपन्न हुई। जिसमें मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी क्षेत्र की एथलेटिक्स स्पर्धा प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। सारणी क्षेत्र की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया । सारणी टीम की ओर से धर्मेंद्र खेर उर्फमिल्खा सिंह 100 मी, 800 मी,और लंबी
कूद तीनों स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दिनेश मेवाड़ा ने गोला फेक, और तवा- फेक दोनों स्पर्धा में तृतीय स्थान हासिल किया सारणी टीम की ओर से धर्मेंद्र खेर, घनश्याम उईके, दिनेश मेवाड़ा, जावेद मोहम्मद, और महेंद्र झारिया सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह को गौरवान्वित किया । मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारणी के मुख्य अभियंता वी के कैथवार, और इस अवसर पर सपोर्ट कमेटी के सभी पदाधिकारी उल्लास देशमुख, एसएन सिंह, सुनील थंगापन, सभी ने विजेता टीम सारणी को बधाइयां प्रेषित की और उज्जवल भविष्य की कामना की है ।







