आशा कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम अधिकारी का भ्रमण
डॉ. शैलेश शाकल्ले, राज्य कार्यक्रम अधिकारी (आशा कार्यक्रम), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल म.प्र. द्वारा आज दिनांक 10.01.2025 को ग्राम भारती महिला मंडल, शोभापुर कालोनी पाथाखेड़ा का भ्रमण किया गया। डॉ. शैलेश शाकल्ले टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिन निःक्षय अभियान अंतर्गत टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभारी के रुप में जिले के भ्रमण पर है। जिसके दौरान उनके द्वारा संस्था कार्यालय का भी औचक भ्रमण किया गया। डॉ. शैलेश शाकल्ले द्वारा संस्था कार्यालय एवं गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि – श्रीमती भारती अग्रवाल के अनुपम प्रयासों से यह संस्था महिला उत्थान तथा विभिन्न आजीविका संबंधी कार्यो में प्रयासरत है। साथ ही संस्था एवं संस्था कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
भ्रमण दौरान डॉ. शैलेश शाकल्ले जी द्वारा संस्था कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि देश में वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन की दिशा में तेज़ी लाने के लिये स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नि-क्षय अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य टीबी रोगियों के उपचार परिणामों में सुधार के लिये अतिरिक्त रोगी सहायता प्रदान करना एवं 2025 तक टीबी को समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने में समुदाय/समाज की भागीदारी बढ़ाना है।
साथ ही नि-क्षय मित्र पहल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि, यह टीबी के इलाज के लिये अतिरिक्त पोषण की सहायता सुनिश्चित करते है तथा नि-क्षय मित्र वह होते है जो व्यक्तिगत रुप से टीबी के मरीजो को ग्राम/ब्लॉक/शहरी वार्डों/ज़िलों में पोषण संबंधी सहायता के लिए फूड बॉस्केट/पोषण आहार प्रदान करते है। जिसे फूड बॉस्केट के नाम से जाना जाता है, इस 1 फूड बॉस्केट की अनुमानित कीमत 500-600रु तक होती है, और टीबी के 1 मरीज को इलाज के दौरान कम से कम छः फूड बॉस्केट की आवश्यकता होती है, निक्षय मित्र स्वेच्छा से 1 या 1 से अधिक फूड बॉस्केट भी प्रदान कर सकते है।
डॉ. शैलेश शाकल्ले जी द्वारा संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल को नि-क्षय मित्र बनाया गया। जिसके उपरांत श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा जिले में 1 टीबी मरीज को छःमाह का फूड बॉस्केट प्रदान करने हेतु अपनी सहमती प्रदान की गई साथ ही अन्य लोगों को अभियान से जोड़ने का आश्वासन दिया गया।
उक्त भ्रमण कार्यक्रम में डॉ. शैलेश शाकल्ले जी के साथ श्री कमलेश मसीह जिला समन्वयक एवं श्री अजय नागले जिला टीबी कार्यक्रम समन्वयक भी उपस्थित रहे।







