*प्राध्यापको ने स्कूली छात्रों से कॉलेज भ्रमण का किया आह्वान*

*प्राध्यापको ने स्कूली छात्रों से कॉलेज भ्रमण का किया आह्वान*
कालेज चलो अभियान
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभी कॉलेज चलो अभियान का प्रथम चरण संचालित है जिसमें कॉलेज के स्टाफ द्वारा अपने आस पास के हायर सेकेंडरी स्कूलों का भ्रमण कर हायर सेकेंडरी छात्रों को कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत अपने महाविद्यालय की बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है, इसी कड़ी में आज शासकीय महाविद्यालय

घोड़ाडोंगरी के मीडिया सेल अधिकारी प्रो हेमन्त निरापूरे एवं प्रो.भूपेंद्र पाटणकर द्वारा उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी का भ्रमण किया जहां छात्रों की काउंसलिंग कर महाविद्यालय के बारे में जानकारी प्रदान की एवं छात्रों से महाविद्यालय को एक बार आकर अवश्य देखने का आवाहन किया गया, इस अवसर पर उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री एम आर निरापुरे द्वारा भी छात्रों से समीप स्थित महाविद्यालय में भविष्य में प्रवेश लेने की अपील की गई l