आरपीएफ आमला ने एक दिन में ट्रेन से गिरे दो यात्रियों की अलग अलग स्टेशनो पर जान बचाने का सराहनीय कार्य किया
आमला। आरपीएफ आमला ने एक दिन में ट्रेन से गिरे दो यात्रियों की जान बचाई। पहला यात्री जो ट्रेन नम्बर 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस आमला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 02 पर समय 16.10 बजे आयी और समय 16बजकर12मिनट पर रवाना होने लगी। उसी दौरान एक यात्री कोच नं बी3 में चढने के प्रयास करते समय पैर फिसल जाने के कारण प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आकर घसीटने लगा जिसे आरक्षक भैयालाल यादव ने तत्परता दिखाते हुऐ उक्त यात्री का हाथ पकडकर बहार की तरफ खींचने की कोशिश की लेकिन यात्री द्वारा एक हाथ से दरवाजे का हेंडल पकडे रहने के कारण खींच नहीं पा रहा था और यात्री डर के कारण दरवाजे का हैंडल छोड नहीं रहा था। तकरीबन 150 मीटर तक यात्री घसीटते हुऐ को आरक्षक बी.एल. यादव द्वारा दौडते हुऐ पकडकर बाहर की तरफ खींचते रहा। ट्रेन स्पीड पकड़ने लगी तो उपनिरीक्षक शिवरामसिंह और सहायक उपनिरीक्षक वीरेश उपाध्याय द्वारा यात्रियों को एसीपी चैन खीचने के लिए चिल्लाने पर कोच नं बी1 NR212671 के यात्रियों ने एसीपी कर ट्रेन को रोका। ट्रेन के रूकने पर उक्त यात्री को उपनिरीक्षक शिवरामसिंह और सहायक उपनिरीक्षक वीरेश उपाध्याय ने सुरक्षित बाहर निकालकर सांत्वना देकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम योगेश पिता-रामेश्वर प्रसाद कौशिक उम्र41 वर्ष पता- 265 कुर्मीपारा न.02 जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ बताया और बताया कि वह झाँसी से बिलासपुर AC-3 वेटिंग लिस्ट से यात्रा कर रहा है और वह झांसी में आर्मी में पदस्थ है और अपने गाँव छुट्टी जा रहा है उक्त यात्री को ट्रेन से उतरकर उपचार कराने को कहा तो उसने मना किया और कहा कि उसे गाँव जाना जरूरी है और उसे ज्यादा चोट नहीं लगीं है। यात्री ने कहा कि आज आरपीएफ की सतर्कता और तत्परता के कारण उसकी जान बची है वह सदैव आभारी रहेगा। दूसरा मामला इसी तरह पांढुरना रेलवे स्टेशन पर भी चलती ट्रेन नम्बर 12792 दानापुर सिंकदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक व्यक्ति गिर गया था
जिसे तुरंत उपनिरीक्षक शिवराम सिंह ने प्रधान आरक्षक सुरेश नेहारे के द्वारा एंबुलेंस से सरकारी हॉस्पिटल पांढुरना में भर्ती कराया था और स्टेशन प्रबंधक से मेमो लिया परन्तु उक्त व्यक्ति बेहोशी में होने और सिर में चोट लगने के कारण बोल नहीं पा रहा था जिस कारण उक्त व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया और पांढुरना हॉस्पिटल से बेहोश व्यक्ति को उपचार हेतु नागपुर रैफर किया गया है।







