विकास को गति देना मेरी पहली प्राथमिकता,,,,,,,गंगा सज्जन सिंह उईके

प्रकाश सराठे

विकास को गति देना मेरी पहली प्राथमिकता,,,,,,,गंगा सज्जन सिंह उईके रानीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आए इसको देखते हुए घोड़ाडोंगरी विधायिका गंगा सज्जन सिंह उईके ने सर्वप्रथम चारगांव में चार करोड़ की लागत से बनने वाले ब्रिज एवं सड़क का भूमि पूजन कर चुकी है इसी तारतम्य आज सोमवार को ग्राम पंचायत अंकावली में लगभग 9 करोड रुपए की लागत से बनने वाला रपटा वह सड़क का भूमि पूजन कर कहा कि ग्रामीण अंचलों में आज भी आवागमन की सुविधा न के बराबर है इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा आए दिन ग्रामीण अंचलों की सड़कों एवं पुल पुलियाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है इसी तारतम्य घोड़ाडोगरी विधानसभा की ग्राम पंचायत अंनकावाड़ी के घोड़ावाड़ी ग्राम में 9 लाख की लागत

से बन रहे राब्ता एवं सड़क का भूमि पूजन किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे पति ने भी घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में चहूमुखी की विकास करने का मन बनाया था परंतु वह यह कार्य को अंजाम नहीं दे पाए अब उनका रहा हुआ कार्य मेरे द्वारा पूर्ण किया जा रहा है घोड़ाडोगरी विधानसभा क्षेत्र में कोई गांव ऐसा नहीं बचेगा जहां का मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से ना जुड़ सके गांव के कोने-कोने तक जाकर में अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कार्य कराऊंगी भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान घोड़ाडोगरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष राजेश महतो मंडल उपाध्यक्ष इंदल यादव, मंडल महामंत्री विजय लाल धुर्वे, भाजपा के वरिष्ठ

नेता जगन्नाथ यादव, केउ लाल यादव, गंगा प्रसाद यादव,मुकेश यादव, मधु यादव, ग्राम पंचायत सरपंच हबलू वरकडे, उपसरपंच श्याम यादव, राजू बढ़िया,धर्मेंद्र राठौर, रामजी यादव, श्याम यादव, रमेश यादव, रमेश राठौर, शाहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे