बाबा भोलेनाथ को होगा विशाल त्रिशूल अर्पण

जितेन्द्र मालवीय

बाबा भोलेनाथ को होगा विशाल त्रिशूल अर्पण
घोडाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ द्वारा नगर के मोक्षधाम में अब व्यापारी कल्याण संघ के प्रयासों से मोक्षधाम में स्थापित बाबा भोलेनाथ को विशाल त्रिशूल अर्पण किया जा रहा हैं , त्रिशूल नगर के व्यवसाई व बगडोना पेट्रोल पम्प के संचालक श्री अमित सपरा के द्वारा समर्पित हैं
व्यापारी कल्याण संघ द्वारा अवस्थित जीर्णशीर्ण सुविधाविहीन मोक्षधाम को सुंदर और सुविधायुक्त बनाने का प्रण लिया गया था ,
जिसमें घोड़ाडोगरी व्यापारी कल्याण संघ के आह्वान पर नगर के सभी वर्ग के लोगों ने तरह-तरह से सहयोग प्रदान किया , किसी सहयोगी ने टिनशेड प्रदान किया तो ,किसी ने ब्रेंच उपलब्ध कराई।
व्यापारी कल्याण संघ ने मोक्ष धाम में समय-समय पर सफाई अभियान भी चलाया साथ ही मोक्षधाम सौंदरियकरण भी किया गया जिसमें लोगों के बैठने के लिए व्यवस्थित ब्रेंच लगवाई गई और अंत्येष्टि में पहुंचने वाले लोगों को धूप व बारिश से बचने के लिए पक्के टिनशेड का निर्माण भी कराया गया , वही मोक्ष धाम पर अग्नि स्थल चबूतरे को पूर्णरूप से सुधार कर सुंदर और मजबूत बनाया गया वहीं मोक्ष धाम परिसर में लगे हुए बड़े बड़े वृक्ष को चारों तरफ से सुरक्षित कर पक्का चबूतरा भी संगठन के द्वारा ही बनवाया गया व्यापारी कल्याण संघ के सदस्य घोड़ाडोंगरी मोक्ष धाम को और भी सुंदर सुव्यवस्थित बनाने के लिए बैतूल जिला कलेक्टर से भी मिले थे ,जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा सभी शासकीय सहयोग करने का आश्वासन भी संगठन को मिला है । व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा मोक्ष धाम पहुंच मार्ग पर साफ सफाई के साथ वृक्षारोपण का काम भी संगठन ने किया
वहीं पूरे मोक्ष धाम में बने हुए बड़े-बड़े गढ़ों को भरकर भूमि का समतलीकरण का कार्य भी किया था ,इसके बाद व्यापारी कल्याण संघ के माध्यम से संगठन ने मोक्ष धाम पर व्यवस्थित बड़ा चबूतरा बनवाकर वहां पर भोलेनाथ की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई प्रतिमा स्थापित के बाद बाबा भोलेनाथ को त्रिशूल चढ़ाने का विचार भी प्रस्तावित किया गया था इस प्रस्तावित त्रिशूल को अब व्यापारी कल्याण संघ के आग्रह पर नगर के युवा व्यवसाई व पेट्रोल पंप संचालक अमित सपरा के सहयोग से शीघ्र स्थापित किया जाएगा व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों ने बताया कि त्रिशूल बनकर तैयार है जिसकी साज सज्जा का कुछ काम ही शेष है पूर्ण रूप से सुसज्जित होने के बाद त्रिशूल को विशेष दिन व मुहूर्त पर बाबा भोलेनाथ को समर्पित किया जाएगा घोड़ाडोंगरी मोक्षधाम सौंदर्य ,सुविधा युक्त बनाने के लिए व्यापारी कल्याण संघ संकल्प वध है ।

जिसको देखते हुए नगर के छोटे-बड़े सहयोगी बढ़-चढ़कर व्यापारी कल्याण संघ को अपना सहयोग दे रहे हैं ।
जिसके लिए व्यापारी कल्याण संघ द्वारा समस्त नगरवासी और सहयोगियों का आभार व्यपारी कल्याण संघ ने किया हैं ।
त्रिशूल शीघ्र ही भोलेनाथ को समर्पित किया जाएगा