युवक को अज्ञात वाहन ने बरेठा में मारी टक्टर, मौत

 

Accident शाहपुर: सीहोर से काम कर के बाइक से घर लौट रहे युवक को नागपुर–भोपाल मार्ग के बरेठा घाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डायल हंड्रेड को सूचना प्राप्त हुई थी बरेठा चौराहा एवं घाट के बीच में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मोटरसाइकिल के साथ रोड पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है जिस पर डायल हंड्रेड की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया जहां डॉ. भूपेंद्र द्वारा युवक को मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से एक मोबाइल मिला जिससे मृतक की पहचान बेलखेड़ा थाना लावाघोग़री जिला छिंदवाड़ा के गोलू उईके पिता छन्नू उईके उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है ।

मृतक की पत्नी ने बताया कि वह सीहोर से छिंदवाड़ा अपने घर जा रहा था सीहोर के एक प्राइवेट कॉलेज में सेंटरिंग का कार्य करता था। मृतक के बॉडी को स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के शव गृह में रख दिया गया है । मृतक के परिवार जनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंपा जाएगा । पुलिस अज्ञात वाहन और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।