*आनंद मेले में बच्चों ने की मौज अभिभावक ने उठाया व्यंजनों का लुप्त*

*आनंद मेले में बच्चों ने की मौज अभिभावक ने उठाया व्यंजनों का लुप्त*
सरस्वती विद्या मंदिर सारणी में
आज भैया बहनों के द्वारा आनंद मेला उत्सव का आयोजन किया गया।
*अतिथि*
इस कार्यक्रम का श्री गणेश विद्यालय के अध्यक्ष श्री दिनेश प्रकाश जी मिश्रा, श्रीमती प्रियंका पनवार, श्रीमती कृष्णा बांसोड़, ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। नगर के वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित हुए। श्रीमती रतन माला पांसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदस्य
श्रीमती मीनाक्षी दुआ, श्रीमती भालेकर ,श्री सुनील चौधरी ,श्री अजय साहू, श्री अक्षत दुबे आदि शिक्षकगण सदस्यों ने बच्चों के विषय प्रदर्शनी विज्ञान, प्रदर्शनी गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, पर्यावरण, सामाजिक, कंप्यूटर, आदि के विषयों पर बच्चों ने प्रोजेक्ट तैयार किया। जिन्हें निर्णायकों ने सराहा एवं बच्चों की प्रशंसा की
*व्यंजन स्थल एवं खेलों ने बढ़ाई रोचक ता*
कार्यक्रम में 200 से अधिक भैया बहनों ने मेले में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया व्यंजन स्थलों पर नगर वासी एवं अभिभावकों का अधिक दिखा प्रभाव बच्चों के स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने लाभ लिया

इस कार्यक्रम में आनंद मेले की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्रशेखर टैगोर ने रखी अतिथियों का परिचय सुश्री सरिता तिवारी ने कराया एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया सहारे दीदी ने किया
विद्यालय के सभी आचार्य दीदियों ने मेले की तैयारी बच्चों से कराई एवं उत्तम व्यवस्था में सहयोग दिया
अंत में वरिष्ठ दीदी सुश्री सरिता तिवारी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।