*पशु चिकित्सालय एवं पशु चिकित्सक की माँग को लेकर एनएसयूआई ने विधायक को सौपा ज्ञापन*
सारनी। नगरपालिका क्षेत्र सारनी में आए दिन सड़को पर रहने वाले जानवरों को जगह जगह स्थित बिजली के ट्रांसफर से करंट लग जाता है जिससे जानवर बुरी तरह घायल हो रहे है चूकी यहाँ मौजूद पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों एवं स्टाफ की कमी होने के कारण जानवरो को समय से इलाज नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा शासकीय पशु चिकित्सालय पाथाखेड़ा सारनी का भवन बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच गया है एवं पशु चिकित्सालय के कैंपस में ही एक सरकारी स्कूल का संचालन भी किया जा रहा है। जिस वजह से वहां किसी भी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती है।इसी बात से प्रशासन को अवगत करवाने
एनएसयूआई ने कल सारनी प्रवास पर आए आमला सारनी विधानसभा के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को ज्ञापन सौपा एवं माँग की गई की जल्द से जल्द क्षेत्र में पशु चिकित्सालय का सुचारू रूप से संचालन किया जाए एवं पशु चिकित्सक और स्टाफ की कमियों को दूर किया जाए।ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से एनएसयूआई के रोहन सिंह रघुवंशी,आसिफ अंसारी,राजवीर ठाकुर,सोहेब अंसारी,मोहित यादव,आकिब अंसारी,लक्की सिंह,साहिल,रवि धुर्वे,नितेश झरबड़े मौजूद थे।







