घोड़ाडोंगरी में मुख्य सड़क पर हो रहा कमाल : बिना बेस डालें डायरेक्ट खड़े कर रहे कालम
डायरेक्ट सेंटरिंग फंसाकर और कालम डाल दिया जा रहा है जो भविष्य में जानलेवा साबित हो सकता है लोग इस अनोखे ढंग से हो रहे कार्य को देखकर अचंभित हैं।
बिना बेस डाले डायरेक्ट कालम खड़ा करने की इस अनोखी टेक्नीक अपनाने से मकान बनाने वालों के भी लाखों रुपये बचेंगे
घोड़ाडोंगरी में मुख्य सड़क पर हो रहा कमाल : बिना बेस डालें डायरेक्ट खड़े कर रहे कालम
घोड़ाडोंगरी : नगर की मुख्य सड़क पर स्टेट लाइट लगाने के चल रहे कार्य में अनोखे ढंग से कार्य होने की जानकारी नागरिकों ने दी है । मुख्य सड़क की किनारो की दुकानदारों ने बताया कि स्टेट लाइट लगाने के लिए अनोखे ढंग से नए अंदाज में कार्य किया जा रहा है।
स्ट्रीट लाइट के लिए जो कालम खड़े किए जा रहे हैं उनमें किसी तरह का बेस नहीं डाला गया है। डायरेक्ट सेंटरिंग फंसाकर और कालम डाल दिया जा रहा है जो भविष्य में जानलेवा साबित हो सकता है लोग इस अनोखे ढंग से हो रहे कार्य को देखकर अचंभित हैं।
लोगों ने बताया कि आमतौर पर कालम खड़ा करने के पहले बेस डाला जाता है जिसमें बाकायदा लोहे की जाली फिट कर उसमें सीमेंट और गिट्टी का मसाला बनाकर बेस तैयार किया जाता है उसके बाद कालम खड़ा होता है लेकिन यहां पर मुख्य सड़क पर ही इस अनोखे ढंग से हो रहे कार्य को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं।







