तीन दिवसीय अध्यात्मिक सत्संग समारोह का हुआ समापन
आमला:- ग्राम अंधारिया मे तिन दिवसीय अखिल भारतीय रामाश्रम सत्संग मथुरा द्वारा संचालित किया गया *समर्थ गुरु परमसंत डॉ चतुर्भुज सहाय जी महाराज* ने मानव जीवन के इस सर्वोच्च लक्ष्य आत्मज्ञान की प्राप्ति हेतु सरल एवं शीघ्र फलदायक साधना शैली अपने अनुभवो के आधार पर प्रतिपतिद की इसी अध्यात्मिक साधना के गुढ अनुभवो का ज्ञान कराने हेतु रामाश्रम सत्संग मथुरा से सम्बन्ध अनुभवी आचार्यो की सानिध्यता मे ध्यान चिंतन साधना शिविर का आयोजन कीया गया था जिसमे, चित्रकूट,
ग्वालियर,सागर, से पधारे संतो के द्वारा बड़ी संख्या मे आये दूर दराज ग्रामो से भक्तो को अध्यात्म का ज्ञान कराया, संतो द्वारा बताया गया ईश्वर द्वारा प्राप्त मानव जीवन मे कर्मो का भोग यही करना होता है सदैव अपने जीवन मे बुराई का त्याग करके अच्छाई की ओर प्रवेश करके अपने कर्मो का फल प्राप्त करना चाहिए । जिसका आज दिनांक 22/12/24 को समापन आज रविवार को हुआ







