लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण

प्रमोद सूर्यवंशी

लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

 

आमला। ग्राम रमली कमली सांवरिया के आधा सैकड़ा किसानो ने शुक्रवार 20 दिसंबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेन्द्र बडोनिया को लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की लिखित शिकायत मे ग्रामीणों ने बताया की समस्त कृषकों को सिंचाई में आ रही समस्या से फसल सूख रही है समय पर पर्याप्त बिजली नही मिले रही, बिजली लो वोल्टेज होने के कारण कृषक बिजली उपभोक्ता बिहारी पटेल, जगदीश् आलोने शिवप्रसाद पुंडे सुनील पुण्डे एवं अन्य कृषको की फसले खराब हो रही है। जिसके कारण कृषकों को भारी नुकसान हो रहा है।

अम्बाड़ा बिजली फीडर से बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति में आ रही समस्या को देखते हुये तत्काल अरिक्ति बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए ।एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया द्वारा किसानो की बिजली समस्या को लेकर जेई विधुत कम्पनी को शीघ्र मोके पर जाकर बिजली समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।