गरमाई राजनीति : कब तक होगा घोड़ाडोंगरी में ट्रेनों का स्टॉपेज

भाजपा नेता पार्षद नेहा दीपक उईके के प्रयासों से जीवित हुई जनता की वर्षों पुरानी मांग

घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग करते-करते थक चुकी जनता की मांगों को भाजपा नेता नेहा दीपक उईके ने एक बार फिर जीवित कर दिया है ।उल्लेखनीय है कि घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग जनता कई वर्षों से कर रही है । लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण लोगों ने भी अब इन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग करना बंद कर दिया है ।क्योंकि ट्रेनों के स्टॉपेज मिलना तो दूर रेलवे ने नागपुर भुसावल ट्रेन तक बंद कर दी।

कई बार रेलवे के जीएम, डीआरएम और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बाद आज तक कुछ नहीं हुआ तो मांग करने वाले भी थक हार कर बैठ गए पर फिर एक बार यह यह मामला गर्मा  गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उईके ने घोड़ाडोंगरी में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखा है ।

केंद्रीय मंत्री का लिखा यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।वही चौक चौराहों पर यह चर्चा भी जोरों से चल रही है की सालों से घोड़ाडोंगरी वासी जिन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं । अब केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेल मंत्री को पत्र तो लिख दिया है लेकिन इस पर कार्यवाही कब तक होगी और ट्रेनों का स्टॉपेज कब तक घोड़ाडोंगरी को मिलेगा।

इसको लेकर चर्चाएं चौक चौराहों पर राजनीति गरमाई हुई है ।उल्लेखनीय है कि भाजपा पार्षद नेहा दीपक उईके ने घोड़ाडोंगरी सारणी क्षेत्र के वासियो को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण इस प्रमुख समस्या को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री को पत्र लिखा था।

उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने भी रेल मंत्री को पत्र तो लिख दिया है पर अब कब तक क्षेत्र वासियो को इन ट्रेनों का स्टॉपेज मिलेगा इसका इंतजार क्षेत्र की जनता कर रही है।