आदर्श गायत्री विद्यापीठ में हुआ वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण
सारणी स्थानीय आदर्श गायत्री विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी पी जे शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में वार्षिक उत्सव प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण किया गया। वार्षिक उत्सव में खेलकूद, रंगोली , चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ छात्रों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सरस्वती पूजा एवं वंदना गीत के साथ प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्तम परिणाम वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए । कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय शिक्षण समिति सचिव के के सोनी, सुंदरलाल बत्रा, महेंद्र सिक्केवाल ने रंगोली, चित्रकला तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान
मॉडलों का अवलोकन कर छात्रों को प्रोत्साहन दिया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शाला प्राचार्य जी एस ठाकुर प्रधान पाठक ए एस नगदे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षिक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।







