घोड़ाडोंगरी के आसपास टाइगर के मूवमेंट की खबरें इन दिनों क्षेत्र में छाई हुई है । ऐसी चर्चाओं को सुनकर स्थानीय वन हमला भी एलर्ट हुआ।
उन्होंने अपने क्षेत्र में टाइगर की तलाश में जुट गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तालाब के पास तेंदुए के जैसे पगमार्क वन अमले को मिले हैं जिसकी सूचना मिलने पर सारणी से वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे । यहां पर एक सूअर का शिकार कर खाने के बाद अवशेष भी प्राप्त हुए हैं ।वन विभाग ने संबंधित गांव के ग्रामीणों को सावधान और अलर्ट रहने की सलाह दी है ।







