*जन अभियान परिषद ने मनाया गीता जयंती महोत्सव*
विकासखंड- आमला
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गीता जयंती (११ दिसंबर) के उपलक्ष्य में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा। परिषद द्वारा आज बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं में कार्यक्रम आयोजित करके इस अभियान की शुरुआत की गई।
आमला में यह कार्यक्रम अध्ययन केंद्र सी एम राइस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला में आयोजित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कक्षा में सम्पन्न हुई श्री धामोडे जी ने धर्म की व्याख्या करते हुए मनुष्य जीवन में धर्म की महत्ता बताई। आपने श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों के माध्यम से मानव जीवन हेतु उपयोगी बातें सिखाई। आपने जन अभियान परिषद द्वारा समाज हित, राष्ट्रहित तथा धर्म जागरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहने की बात कही। श्री अरविंद माथनकर व विकासखंड समन्वयक ने इस अभियान की सार्थकता बताते हुए गांव-गांव गीता के संदेश को प्रसारित करने की कार्य योजना बताई। गीता के प्रमुख संदेशों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। श्री ठाकुर दास जी पवार ने गीता के संदेश को जीवन में अमल करके मानव जीवन को सफल बनाने पर मार्गदर्शन दिया। अरविंद माथनकर बताया कि परिषद की सभी नवांकुर
संस्थाएं, छात्र तथा परामर्शदाता अपने-अपने सेक्टर के ग्रामों में गीता के संदेश के प्रचार प्रसार हेतु 8 से 15 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता अरविंद पाटणकर ने किया।इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी उपस्थित रहे।







