नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन ब्रह्मा कुमारीज की शाखा घोड़ा डोंगरी के द्वारा एक्सीलेंस स्कूल में रखा गया जिसमें ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने बताया की वर्तमान समय किस तरह व्यसनों का चारों तरफ दुष्परिणाम हम देख रहे हैं चाहे शारीरिक
मानसिक बौद्धिक सामाजिक प्राकृतिक किसी भी क्षेत्र में देखें हर तरफ हर एक व्यक्ति परेशान है अतः हम चाहते हैं की एक स्वस्थ स्वच्छ समाज की स्थापना करनी है तो हमें स्वयं को इन नसों से मुक्त करना होगा इसके लिए अपने जीवन में एक श्रेष्ठ लक्ष्य लेकर चले साथ ही साथ स्वयं को मूल्य से श्रृंगार करें और इन सबके लिए हमें स्वयं की चार्जिंग करना अर्थात आत्मा की चार्जिंग करना अति आवश्यक है जिस तरह गाड़ी को चलाने के लिए पेट्रोल और ड्राइवर को भोजन करना होता है ठीक इसी तरह शरीर का ध्यान तो हम सब रखते हैं लेकिन शरीर को चलने वाली आत्मा इसकी चार्जिंग स्वयं निराकार परमात्मा करते हैं उसे परमात्मा के साथ श्रेष्ठ चिंतन के द्वारा जोड़ना आत्मा परमात्मा का मिलन ही राजयोग कहलाता है राज योग जो स्वयं पर शासन करने की कल हम
सबको सीखना है अतः जिसके द्वारा है हम शांति एकता सद्भावना एवं वसुदेव कुटुंबकम की भावना को साकार कर सकते हैं इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के सभी शिक्षक गण विद्यार्थी एवं ब्रह्मा कुमारीज के सदस्य शामिल हुए इसमें सभी को व्यसनों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा कराई गई एवं राजयोग का अभ्यास भी कराया गया







