श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत संपर्क कर रहे भारतीय मजदूर संघ।
नगर पालिका भारतीय मजदूर संघ सारनी के प्रभारी निराकार सागर ने बताया कि, 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक,श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत हर वर्ग के श्रमिकों से संपर्क किया जा रहा है,विभाग प्रमुख विनय डोंगरे एवं जिला मंत्री पंजाब राव गायकवाड के मार्गदर्शन अनुसार सभी वर्ग के कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने का कार्य भी किया जा रहा है,नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी हरिओम कुशवाहा और जिला अध्यक्ष के के भावसार ने बताया कि,भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णीम 70 वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्य क्षेत्र के श्रमिकों से संपर्क कर रहे हैं,जिला कार्यकारिणी सदस्य रंजीत
डोंगरे,मीडिया प्रभारी कामदेव सोनी, लक्ष्मण पंडाग्रे,राकेश डोंगरे, आशीष मदने, कीर्ति नायक, दीपक महोबे,अनिल लिलोरे एवं अन्य भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत, नगर पालिका कर्मचारी संघ,ठेका मजदूर संघ,नियमित कर्मचारी संघ,समस्त शासकीय कर्मचारी संघ, तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैl







