दो दिवसीय पुस्तकालय उन्मुखीकरण एवं पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी ग्रंथालय द्वारा मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए दिनांक 05.12.2024एवं 06.12.2024 को दो दिवसीय पुस्तकालय उन्मुखीकरण एवं पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया की अनुमति से ग्रंथपाल डॉ यासमीन जिया द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें ग्रंथपाल डॉ यासमीन जिया द्वारा ई ग्रंथालय 4-0 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कंप्यूटर एवं मोबाइल पर ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर लॉगिन करना ई संसाधन,ई पुस्तक खोजने एवं पढ़ने की विस्तृत जानकारी दी एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया द्वारा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को अध्ययन की उपयोगिता बताते हुए अधिक से अधिक पुस्तकालय एवं ई पुस्तकालय के उपयोग को कहा जबकि पुस्तक प्रदर्शनी में ग्रन्थालय में उपलब्ध पुस्तकों को प्रदर्शित करते हुए बुक लिफ्टर श्रीमती भूमिका द्वारा सभी स्टाफ छात्र-छात्राओं को

पुस्तकालय की सुविधा एवं नियमों की जानकारी देने, लाइब्रेरी क्लब व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ने के साथ शेष उपयोगकर्ताओं को मेंबरशिप नंबर प्रदान किए । कार्यक्रम मे समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई।