आम्रपाली मैडम ने बच्चों को अपराधों की रोकथाम, पास्को एक्ट क्या है बताया ,बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में …….
परियोजना घोड़ाडोंगरी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हाई स्कूल बासपुर में 25 नवंबर से 10 दिसंबर के दौरान प्रतिदिन जेंडर आधारित हिंसा के रोकथाम के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है आज दिनांक 5 .12 .2024 को महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से हाई स्कूल प्रांगण में जेंडर आधारित उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें घोड़ा डोंगी चौकी प्रभारी सम्माननीय आम्रपाली दाहड़ जी और श्री रमेश टेकाम जी उपस्थित हुए आम्रपाली मैडम जी ने बच्चों को अपराधों की रोकथाम हेतु समझाया पास्को एक्ट क्या है बताया बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में समझाया और धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जेंडर आधारित हिंसा का समाधान कैसे किया जाए वह बताया गया इस कार्यक्रम में संस्था प्रभारी श्री
आहाके सर जी ने भी बच्चों को समझाइए दी इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक महोदया श्रीमती अनामिका छारी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रुपा हीने ,सुशील भरोसे ,उर्मिला ओझा ,शिक्षक शिक्षिकाएं, मैडम रागिनी असवारे मैडम, बिछिया मैडम, वर्मा सर, प्रजापति सर,काजले सर, बालक बालिका उपस्थित रहे







