*सकल हिन्दू समाज ने राष्ट्रपति के नाम से दिया ज्ञापन :-*
आज घोड़ाडोंगरी तहसील के सकल हिन्दू समाज ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचार के विरोध में एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिये राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया,समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुँचकर तहसीलदार महिमा मिश्रा को अपना ज्ञापन सौपा,इस ज्ञापन में समाज ने बांग्लादेश सरकार से मांग की है कि वह हिन्दू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करे और हमलों के लिए
जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे ,इस ज्ञापन के साथ ही,सकल हिन्दू समाज ने बांग्लादेश में हिन्दू समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की निंदा की है। समाज ने कहा है कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज के खिलाफ हो रहे हमले एक योजनाबद्ध प्रयास है जिसका उद्देश्य हिन्दू समाज का निर्मूलन करना है ।
सकल हिन्दू समाज ने भारत सरकार से भी अनुरोध
किया है कि वह बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाले ताकि वह हिन्दू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करे।ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से नगर के सभी लोग शामिल रहे







