*बीएमएस नपा जिलाध्यक्ष ने किया श्रमिकों से संपर्क, पूछी कुशलक्षेम*
_भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णीम 70 वर्ष श्रमिक संपर्क अभियान, 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा अभियान।_
सारनी। विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा नगर पालिका सारणी द्वारा मंगलवार को सारणी नगर पालिका क्षेत्र में सतत भ्रमण कर श्रमिक संपर्क अभियान अंतर्गत श्रमिकों से संपर्क किया। इस अवसर पर सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर नगर पालिका मजदूर संघ जिला अध्यक्ष के के भावसार, जीवन बोहित, संदीप डोंगरे,अमित नकवाल, मिथुन नकवाल, ,बबलू ,कीर्ति नायक, संतोष, कलाचंद सिंदूर, तुला बाई, मालती बाई, पारो बाई बनीता बाई, सुब्रकेशी, सुआ देवी समेत अन्य साथी उपस्थित रहे। इस सदस्यता में सभी नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता की ।
नगर पालिका मजदूर संघ
के जिला अध्यक्ष के के भावसार ने श्रमिकों को बीएमएस के इतिहास एवं मजदूर हितों मै किए गए कार्यों एवं किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। कर्मचारी परिवारों की कुशलक्षेम पूछी। आभियान के तहत 4 दिसम्बर को पाथाखेड़ा एवं 5 दिसंबर को शोभापुर क्षेत्र के नगर पालिका एवं अन्य विभाग के श्रमिकों से सम्पर्क किया जाएगा। बीएमएस के अन्य अनुषंगी संगठनों, वार्ड स्तर की समितियों द्वारा श्रमिकों से सतत संपर्क किया जा रहा है।
_द्वारा : केके भावसार अध्यक्ष बीएमएस नपा सारनी_







