*राज्य स्तरीय छात्र, छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न*
_________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
_________________________
भोपाल।
आम्रपाली बौद्ध विहार, लहारपुर भोपाल में बौद्धिक शैक्षिक समिति,भारत के तत्वावधान एवम वर्किंग कमेटी के सौजन्य से मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बौद्धिक शैक्षिक समिति,भारत द्वारा मध्यप्रदेश राज्य स्तर पर 10 जिलों के बच्चों द्वारा 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करने एवं राज्य स्तर पर खेल प्रतिभा में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं ₹500 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग के उपायुक्त डॉ. आर सेंदिल कुमार थे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं भगवान महात्मा गौतम बुद्ध के चरणों में सुमन अर्पित कर किया गया।
शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य पवन कुमार बेदूए द्वारा समिति के उद्देश्यों के बारे में बताया गया उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया की हम प्रबुद्ध जीवीवर्ग क्यों न मिलकर कुछ ऐसे विद्यालय स्थापित करें जिसमें मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जा सके। सक्षम वर्ग की छोटी छोटी मदद से प्रतिभावान बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाए ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की, समाज की पूरी निष्ठा से सेवा कर सकें । उन्होंने आगे बताया कि बौद्धिक शैक्षिक समिति द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित करना इसी उद्देश्य का पहला प्रयास है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आर सेंदिल कुमार ने विभिन्न उदाहरणों के साथ बच्चों के मनोबल को बढ़ाया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की असफलताओं से सीखो और आगे बढ़ो । उन्होंने यह भी बताया कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी या प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में कोई बाधाएं आती हैं तो इंटरनेट से गूगल यूट्यूब जैसे माध्यमों से अध्ययन कर अन्य लोगों से बराबरी करें ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री एम एल गंगोरे ने सभी उपस्थित बुद्धिजीवियों से आह्वान किया कि महंगी होती शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एक निवाला ज़रूरत मंदो के नाम करते हुए संस्था का सहयोग करें और स्कूल जैसी संस्थाओं को स्थापित कर वंचित वर्ग के गरीब छात्रों को शिक्षा प्रदान करने में सहयोग करें।
उन्होंने सम्मानित छात्रों से भी आव्हान किया कि अपने भाई बहन, जिन्होंने 75% से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाए, को उच्च अंक लाने के लिए मनोबल बढ़ाएं ताकि अगली बार उन्हें भी ऐसा सम्मान मिल सके ।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में,जिनमें नागपुर के राजीव भरडे और संजय कुंडभरे के साथ धम्मरत्न सोमकुंवर, एच एन गोलाइत, लक्ष्मण सिलोटे हरदा के साथ कैलाश भारती, सत्य विजय चंदन, सुमंत निवारे, राजकुमार रंगीले, अनोखी वर्मा, राम दास दिलारे, के आर नागले ने अपने विचार व्यक्त करते कर कार्यक्रम की सराहना की और सभी बच्चों को शुभाशीष देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
इस दौरान 25 मेधावी छात्रों को 75% से ऊपर अंक हासिल करने एवं राज्य स्तर पर दो प्रतिभावान खिलाड़ी हेमलता मंडराई, को खो खो गोल्ड मेडल एवं स्वरा दामले को फेंसिंग में गोल्ड मेडल लाने पर सम्मानित किया गया। साथ ही
एक छात्रा जाह्नवी डाहाट को मेंहदी प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर रिकॉर्ड बनाने पर सम्मानित किया, इस अवसर पर 52 वर्षीय निर्मला बौद्ध जिन्हौने मलेशिया ओलम्पिक में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक ओलंपिक में मेडल जीता ,विशेष रूप से उपस्थित रहीं.
कार्यक्रम में छात्रों एवं पालकों के अतिरिक्त सैंकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध वर्ग, समाज सेवी लोग उपस्थित रहे ।
इस दौरान बौद्धिक शैक्षिक समिति,भारत के समस्त सदस्य सहसचिव सुषमा बेदुए, उपाध्यक्ष हेमराज खेलवाल एवं सदस्य के एल करवाडिया,जी एल बांडिया, एस सी मंडराई के साथ सुरेश पहाड़े, रजनी गंगोरे, एस आर बांसोड, सिद्धार्थ नरनव, रविन्द्र बांसोड़, कल्पना देशभ्रतार, चिंतामन पगारे आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश पहाड़े तथा आभार हेमराज खेलवाल द्वारा माना गया।







