*रविदासिया कौम के महान क्रांतिकारी शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार में निधन*

*रविदासिया कौम के महान क्रांतिकारी शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार में निधन*
_________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
_________________________
चीचली तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर।
अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी जो कि सन् 1942 के आजादी के महा आंदोलन में महात्मा गॉंधी जी के आवाहन पर अंग्रेजों भारत छोडो़ आंदोलन के महानायक रह कर न सिर्फ नरसिंहपुर जिला अपितु सम्पूर्ण प्रदेश, देश की रविदासिया कौम को मान सम्मान से जीने का राह देने वाले वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार के परम आदरणीय श्री परमानन्द जी मेधोनिया का 70 वर्ष की आयु पाकर निधन हो गया है।

मेधोनिया जी शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के आंदोलन के हस्ताक्षर व खास व्यक्ति थे। जिन्होंने वह घटना का सामना देखा था कि सम्पूर्ण परिवार को अंग्रेजों ने उस समय कितना प्रताड़ित किया करते थे। उनके द्वारा वीर मनीराम जी के पौता मूलचन्द मेधोनिया को बताया था कि वह ऐसा कठिन समय था कि वीर मनीराम जी से अंग्रेजों ने पूरी समाज से गुलामी और बेचारी के लिए वीर दादा जी पर दबाव कर रहे थे। तथा उनकी सेना में भर्ती कराने गोंड राजा के राजमहल की गुप्त जानकारी देने के लिए अंग्रेजों द्वारा बहुत कठोर यातनाएं देकर जेल में ही दफन कर दिया था।

ऐसे महान क्रांतिकारी परिवार की जानकारी देने वाले अहिरवार समाज चीचली के आदरणीय श्री भाई साहब श्री परमानन्द मेधोनिया जी का निधन हो गया है।
अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के उत्तराधिकारी पौता मूलचन्द मेधोनिया जी ने अपने परिवार के भाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सतगुरु रविदास जी महाराज एवं पूज्य महान क्रांतिकारी शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी से कामना की है कि वह भाई साहब श्री परमानन्द मेधोनिया जी को अपने चरणो में स्थान दे। तथा उनकी अपील व कोशिश थी कि हमारे परिवार को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा सरकार देकर समूची बिरादरी को गौरवान्वित करें।यह सपना आजादी का अमृत वर्ष 75 वीं बर्षगांठ होने के बाद पूरा होना चाहिए।