*राज्य आनंद संस्थान ने जनजाति छात्रावास में मनाया अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस*

*मित्रता हमेशा जोड़ने का काम करती है*....... नीरज पाराशर नोडल अधिकारी ,राज्य आनंद संस्थान

नरेन्द्र मालाकार

 

खंडवा।मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान ,आनंद विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर 30 जुलाई मंगलवार को महाविद्यालयीन जनजाति छात्रावास आनंद नगर खंडवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें मित्रता दिवस इतिहास और महत्व पर चर्चा की गई ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्य आनंद संस्थान के नोडल अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक नीरज पाराशर ने कहा की मित्रता में जाति ,धर्म, उम्र और अमीर गरीब का भेद नहीं होता ।मित्रता हैसियत देखकर नही की जाती बल्कि मित्रता तो स्वत ही हो जाती है । संकट आता हे तो मित्र ही काम आते है।मित्रता केवल दो व्यक्तियो के बीच ही नहीं दो देशों ,दो संस्कृतियों के बीच भी हो सकती है।मित्रता हमेशा जोड़ने और साथ देने का काम करती है व्यक्तियो ,देशों और संस्कृतियो को पास पास लाने का कार्य करती है।

डिस्ट्रीक प्रोग्राम लीडर के बी मनसारे ने कहा की मित्रता केवल दो व्यक्तियों के बीच ही नहीं प्रकृति और मनुष्य के बीच भी हो सकती है। उन्होंने कहा की बचपन और छात्र जीवन की मित्रता भुलाए नहीं भूलती पूरे जीवन याद रहती है।
जिला संपर्क व्यक्ति गणेश कानडे़ ने मित्रता दिवस का महत्व और इसको मनाने का उद्देश्य बताया उन्होंने कहा की यूनेस्को की पहल पर सयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 30 जुलाई 2011 को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। तब से ही इस दिवस को मनाया जाता है। हर वर्ष इस दिवस की एक थीम घोषित की जाती है।इस वर्ष मित्रता दिवस की थीम

*विविधता को अपनाना और एकता को बढ़ावा देना* घोषित की गई है। जो विभिन्न पृष्ट भूमि के लोगो के बीच संबंध ,समझ पर जोर देता है वही एकता और सहयोग की भावना को बढ़ाता है।
मास्टर ट्रेनर मनीषा पाटिल ने कहा संकट और परेशानियों में मित्र ही है जो मित्र के साथ हमें खड़ा रहता है । इसलिए मित्रो को कभी भूलना नहीं चाहिए । आनंदम सहयोगी महेंद्र ताड़गे ओर माधुरी सोलंकी ने भी अपने विचार रखे। संचालन मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने किया और आभार छात्रावास अधीक्षक शिवदास माणिक ने माना। कार्यक्रम में सुनील खरते,मुनीराम

कास्डे , गणसिंग मंडलोई,संदीप जमरे,दीपक महात्रे, कुंवर सिंग सोलंकी सहित 50 महाविद्यालयीन छात्र उपस्थित थे ।