मॉडल स्कूल में अभिभावकों को दिया शिक्षा मंत्री का संदेश
प्राचार्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में स्कूल में अभिभावकों को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का प्रिंटेड संदेश का वितरण किया जा रहा है।
घोड़ाडोंगरी । शासकीय मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी में स्कूल शिक्षा मंत्री का संदेश अभिभावकों को दिया गया। प्राचार्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में स्कूल में अभिभावकों को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का प्रिंटेड संदेश का वितरण किया जा रहा है। प्रभारी प्राचार्य जीपी डेहरिया ने बताया कि अभिभावकों को बताया जा रहा है कि सरकार की मंशा है कि आपके बच्चे होनहार बने खूब पढे खूब खेलें और खुलकर जिए जीवन में खूब आगे बढ़े इस दिशा में शासन हर संभव कार्य कर रहा है ।
अभिभावकों का सक्रिय सहयोग ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में आवश्यक है । अभिभावकों को बताया कि बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें और सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। घर में बच्चों को पढ़ने के लिए समय और स्थान दें। सरकार की अनेक योजना संचालित की जा रही है योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया । अभिभावकों को बताया कि बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत करें । उनसे पूछे कि क्या गृह कार्य मिला है और उसे पूरा करने में सहयोग करें। अपने बच्चों के मित्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करें । शिक्षकों से निरंतर संवाद करें ।यदि बच्चों को कोई विषय समझ में नहीं आ रहा है तो अपने बड़े भाई बहनों दोस्तों या शिक्षक से समझने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को कोई विशेष समस्या आ रही हो तो शिक्षक के साथ मिलकर उसे सुलझाने की कोशिश करें ।
विद्यालय में होने वाली बैठकों में सहभागिता करें यह सब बातें स्कूल के शिक्षक आर एस नागले, बंटी राठौर लक्ष्मी चौहान सबीना बेग ,चन्दा कवडे रीता राठौर द्वारा भी अभिभावकों को बताई गई।







