लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्‍य विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है।

लोकसभा की सभी 543 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एनडीए ने अब तक एक सीट जीती है और 296 सीटों पर आगे है। आईएनडीआई गठबंधन ने भी एक सीट जीती है और 227 पर आगे है। अन्य दल 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी 241 सीटों पर जबकि कांग्रेस 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों में से तेलुगू देशम पार्टी 16, वाई एस आर सीपी 4, भाजपा 3 और जे एस पी दो सीट पर आगे है।

असम की 14 सीटों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और यू पी पी एल तथा असम गण परिषद एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

बिहार की 40 में से जेडीयू 14, भाजपा 11, राष्‍ट्रीय जनता दल 5, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास गुट-5 तथा कांग्रेस, हम पार्टी, सी पी आई, सी पी आई एम एल एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।

चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे है।

गुजरात की 26 में से एक सीट भाजपा पहले ही जीत चुकी है। शेष 25 में से भाजपा 24 पर और कांग्रेस एक पर आगे है।

हरियाणा की 10 में से 4 पर भाजपा और 6 पर कांग्रेस आगे है।

हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

झारखंड में 14 सीटों में से 9 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस, दो पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और एक पर आजसू पार्टी आगे है।
 

कर्नाटक की 28 में से 18 पर भाजपा, कांग्रेस 7 और जनता दल सेक्‍युलर 3 पर आगे है।

केरल की 20 में से एक सीट आई एन डी आई गठबंधन ने जीत ली है। शेष सीटों में से कांग्रेस 12 पर, भाजपा, आई यू एम एल और सीपीएम दो-दो सीटों पर तथा केसी और आर एस पी एक-एक  सीट पर आगे हैं।

मध्‍य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

महाराष्ट्र की 48 सीट में से भाजपा और कांग्रेस 11-11, शिवसेना शिंदे गुट 6, एन सी पी- शरद पवार गुट 8, शिवसेना का उद्धव ठाकरे 10 तथा एन सी पी अजीत पवार गुट एक पर और निर्दलीय एक सीट पर आगे हैं।

गोवा की दो सीट में से भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे है।  

राजधानी दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे है।

ओडिशा की 21 में से भाजपा 19, बीजू जनता दल तथा कांग्रेस एक-एक पर आगे है।

पंजाब की 13 में से कांग्रेस 6 पर, आम आदमी पार्टी 4 पर, शिरोमणि अकाली दल एक पर और निर्दलीय दो पर आगे हैं।

राजस्थान की 25 में से 14 सीटों पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस तथा सी पी एम, बी ए डी वी पी और आर एल टी पी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

तमिलनाडु की 39 में से डी एम के 21, कांग्रेस 8 तथा बी सी के, सी पी आई और सीपीएम दो-दो सीटों पर, पीएमके, आईयूएमएल, एम डी एम के और डी एम डी के एक-एक सीट पर आगे हैं।

तेलंगाना की 17 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस आठ-आठ सीटों पर तथा ए आई एम आई एम एक सीट पर आगे है।

उत्‍तर प्रदेश की 80 में से 35 पर भाजपा, 34 पर समाजवादी पार्टी, 8 पर कांग्रेस, 2 पर आरएलडी और एक पर आजाद समाज पार्टी – काशीराम के चंद्रशेखर आजाद आगे है।

उत्‍तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल की 42 में से 31 पर तृणमूल कांग्रेस, 10 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस आगे है।
मणिपुर की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे है।

मेघालय की दो में से एक-एक सीट पर कांग्रेस और वी ओ टी पी पी बढ़त बनाए हुए है।

मिजोरम की एकमात्र सीट पर जे पी एम पार्टी आगे चल रही है।

नगालैंड की एकमात्र सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

अरुणाचल की दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

त्रिपुरा में दोनों सीटों पर भाजपा आगे है।

सिक्किम की एकमात्र सीट पर एस के एम आगे है।

लद्दाख की एक सीट पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।

लक्षद्वीप में एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे है।

दादरा और नगर हवेली की दो सीट में से भाजपा और निर्दलीय एक-एक सीट पर आगे हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र सीट पर भाजपा आगे है।

जम्‍मू-कश्मीर में पांच में से दो सीट पर भाजपा, दो पर नेशनल कांफ्रेंस और एक पर निर्दलीय आगे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.