*नवजीवन चिल्ड्रंस होम में राज्य आनंद संस्थान की एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन*
*खुश रहना है तो अपना रिमोट कंट्रोल अपने हाथ में रखे* मास्टर ट्रेनर गणेश कानडे ने कहा
खंडवा।मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा शनिवार को नवजीवन चिल्ड्रंस होम में एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इसमें स्टाफ के 45 लोगो ने भाग लिया । इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर एवम जिला संपर्क व्यक्ति गणेश कानडे ने अपने संबोधन में कहा की जीवन में आनद से रहना है तो किसी दूसरे के प्रशंसा करने से खुश ना हो और किसी दूसरे के द्वारा निंदा करने से दुखी ना हो।हर परिस्थिति में अर्थात सुख और दुख में एक जैसा व्यवहार करे इसी में आनंद है।मास्टर ट्रेनर दीपिका मिश्रा ने प्रार्थना प्रस्तुत की।इसके बाद आनंद विभाग का परिचय वीडियो दिखाया गया। परिचय सत्र में मास्टर ट्रेनर
गणेश कानडे ने सभी से परिचय प्राप्त किया। मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने जीवन का लेखा जोखा सत्र लिया जिसमे सिस्टर अंबिका,सिस्टर अंकिता,सिस्टर इंदु,सिस्टर कुसुम,सिस्टर एलिजाबेथ , संजय भलराय,पुनीत विश्वकर्मा,सोनू एकले,मंजू पोरपंथ,मरियम बी,शोभाराम एकले,अनिता सावनेर, रुखसार अली,अनिता यादव , सुरैया बी,तरन्नुम,मोनिका मंगेशकर व नसीम आदि ने अपनी शेयरिंग की ।
मास्टर ट्रेनर मनीषा पाटिल ने फ्रीडम ग्लास सत्र लिया और अल्पविराम से उनके जीवन में आए बदलाव की स्टोरी शेयर की,ईर्ष्या,द्वेष ,जलन,घृणा,नफरत,बदले की भावना आदि को अपने भीतर से बाहर करने के तरीके बताए। संगीता एकले,काजल इंदौरे ,महेंद्र ताड़गे ,कमल गोयल एवम मिथिलेश यादव ,प्रिया एकले आदि ने अल्पविराम कार्यक्रम से अपने जीवन में आए बदलाव की कहानी शेयर की। इस अवसर पर शार्ट वीडियो फिल्में मदद करने एवं माफी मांगने की दिखाई गई। समापन सत्र में सभी को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।







