मिलावट को लेकर सरकार सख्त : मुख्य सचिव वीरा राणा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर

मुख्य सचिव वीरा राणा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर सभी संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की

मुख्य सचिव वीरा राणा ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने भारत सरकार और राज्य सर्विलांस प्लान अनुसार खाद्य पदार्थों की नियमित रूप से जांच करने और उसके आधार पर मिलावटी क्षेत्रों का चिन्हांकन कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षाए नापतौल दुग्ध संघ एवं पुलिस आदि विभागों से सम्मिलित विशेष निगरानी दलों का गठन कर खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता की निगरानी की जाए। जिलों में चलित प्रयोगशालाओं के माध्यम से दूध तथा दूध से बने विभिन्न खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता की निगरानी के लिए इनके सेम्पल की नियमित जांच करायें।