कौन है लापता युवक, तलाश रही पुलिस, युवक दीपक भी है लापता

घोड़ाडोंगरी के सराफा चौक से बीती रात मंगलवार करीब 12:40 बजे एक युवक को कार में सवार लोगों द्वारा उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वही नगर में यह चर्चा सरगर्म है कि कौन है वह अज्ञात युवक जिसके साथ यह घटना घटी। वही मिली जानकारी के मुताबिक घोड़ाडोंगरी निवासी दीपक बामने भी लापता बताए जा रहा है। लोग शंका व्यक्त कर रहे हैं कि कहीं दीपक को ही तो कार वाले

उठाकर लेकर नहीं चले गए। पुलिस मामले की सरगर्मी से जांच कर रही है। पुलिस ने कर की तलाशी में टोल नाके और नगर के कई चौक चौराहे के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए हैं और मामले की तहकीकात कर रही है।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उईके ने बताया कि दीपक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है