“बॉडी विल्डिंग चैम्पियनशिप 10 को” – संभाग स्तरीय प्रतियोगी होंगे शामिल-

मनोज गढ़वाल

 

परासियाः-संभाग स्तरीय बॉडी विल्डिंग एवं मैंस फिजिक्स चैम्पियनशिप अगामी 10 फरवरी को ग्राम जाटाछापर में आयोजित की जाऐगी | प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय बॉडी ब्लिडर शामिल होंगे | प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक उपहार नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किए जाऐंगे | कार्यकम आयोजक मंजू महाराज मनोज दुबे ने बताया कि छिन्दवाड़ा परासिया जिला बॉडी विल्डिंग एवं फिजिक्स भारत संगठन द्वारा इंडियन काफी हाउस में समिति सदस्यों ने बैठक कर कार्यक्रम की योजना पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया है |

जिला बॉडी विल्डिंग एवं फिजिक्स स्पोर्टस एसोसिएसन सचिव विकांत अहिरवार ने बताया कि 10 फरवरी काली मंदिर जाटाछापर स्थित खेल मैदान में चैम्पियनशिप का आयोजन स्वर्गीय राजेश दुबे की स्मृति में किया जाना है | राजेश दुबे ट्रॉफी के नाम से प्रतियोगिता प्रतिवर्ष कराई जाऐगी चैम्पियन शिप में जिले एवं संभाग के समस्त बॉडी विल्डिर एवं मैंस फिजिक्स के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता खिलाड़ियों को मैडल ट्राफी के साथ-साथ 31000/- नगद पुरुस्कार प्रदान किया जाऐगा |

कार्यक्रम की रूप रेखा के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश बॉडी विल्डिग एवं स्र्पोटस फिजिक्स एसोशिएसन अध्यक्ष रविकांत अहिरवार जिला अध्यक्ष मनोज मेनन सचिव विक्रांत अहिरवार पदाधिकारी नीरज सनकत अविनाश सिंग आयोजक मंजू महाराज, हनी परिहार गोल्डी गढ़ेवाल, मोनू परिहार, सतीश पथरेला सोनू सिंह परिहार, मनीष बत्रा, विजय शर्मा, राजू बुनकर एवं समस्त पदाधिकारी सदस्य गण शामिल थे |