बड़ी घटना : सीसीटीवी में हुई कैद – देखे वीडियो

घोड़ाडोंगरी नगर के सराफा चौक पर बीती रात हुई एक घटना से मोहल्ले वाले अचंभित है और लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक रात 12:40 के करीब मोहल्ले के लोगों ने बचाव बचाव की आवाज सुनी और जब घर से निकलकर बाहर आए तो एक काली कार को बड़ी तेजी से रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा।

हैरान परेशान लोगों ने यह सोचा कि क्या हुआ था। यह जानने के लिए मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे देखें तो केमरे में देखा गया कि एक काली कार में बैठे व्यक्ति ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को पहले तो मारा और उसके बाद कार में भरकर लेकर चले गए।

इस घटना से लोग अचंभित और भयभीत भी हैं और लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि यह लोग कौन थे जो कार में आए और वह व्यक्ति कौन था जिसे मारा गया और फिर कार में भरकर ले जाया गया। इस घटना को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।