विदाई समारोह मैं प्राचार्य ने दी स्कूल को ठंडे पानी की मशीन

प्रकाश सराठे

सेवानिवृत्ति समारोह
जुवाडी के प्राचार्य ए के दुबे, शिक्षिका नंदिता परसाई व‌ ऊषा जैन को सेवानिवृत्त पर ‌दी बिदाई ।
रानीपुर। विकास खंड घोड़ाडोंगरी के संकुल जुवाडी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार दुबे, शासकीय माध्यमिक शाला रानीपुर की शिक्षिका नंदिता परसाई व उषाताई जैन के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्ति पर रानीपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ग्राम के नागरिकों ने नंदिता परसाई एवं उषा ताई जैन के द्वारा बच्चों को बैठने के लिए लाखों रूपीय के डेक्स बेंच उपलब्ध कराए जाने पर अभिनंदन किया।इनकी प्रेरणा से प्राथमिक शाला कुही ‌के शिक्षक रविशंकर पारखे द्वारा बच्चों के लिए हजारों रूपो के डेस्क व बेंच प्रदान किए।

श्री ए के दुबे जी का बिदाई समारोह हा .से.
.स्कूल जुवाडी में‌आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह संभागीय आयुक्त जयप्रकाश यादव जी के उपस्थिति में आयोजित किया गया। ‌संकुल के शिक्षको‌, अतिथियों, ग्राम वासियों, विद्यालय के बच्चों ने पुष्प माला शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।  इस अवसर पर प्राचार्य ने स्कूल में ठंडा पानी के लिए मशीन लगाने के लिए 21500 का चेक प्रभारी प्राचार्य बाखला सर को भेंट किया
अतिथियों द्वारा दुबे जी‌ के कार्यो ‌की सराहना की व कहा कि विद्यालय व बच्चों के लिए सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।