2 फरवरी से प्रदेश के समस्त जिलो में साइबर तहसील लागू करने के निर्देश,,

साइबर तहसील परियोजना संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 02 फरवरी 2024 से लागू की जानी है। संदर्भित पत्र के माध्यम से साइबर तहसील माड्यूल के उपयोग के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये है तथा इसका विस्तार प्रदेश के समस्त जिलों में किये जाने संबंधी अधिसूचना मध्यप्रदेश राजपत्र दिनांक 18.12.2023 में प्रकाशित की जा चुकी है। साइबर तहसील से संबंधित गहन प्रशिक्षण NIC Video Conference के माध्यम से प्रदान किया जा चुका है।

2. दिनांक 02 फरवरी, 2024 को जिला उज्जैन में माननीय श्री अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से साइबर तहसील को संपूर्ण प्रदेश में लांच किया जाएगा।

3. इस कायर्क्रम की CM Events के माध्यम से Webcasting की जायेगी Webcast का लिंक तथा कार्यक्रम के प्रसारण का समय पृथक से उपलब्ध कराया जायेगा।

4.

उक्त के संबंध में अनुरोध है कि दिनांक 02 फरवरी 2024 को कार्यक्रम के दौरान जिला

मुख्यालय में एवं तहसील मुख्यालय पर CM Webcast के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा जिले व तहसील मुख्यालयों पर इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित करे । तहसील स्तर पर सभी पटवारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

5. कृपया संदर्भित पत्रों व इस पत्र के माध्यम से जारी निर्देशों के अनुपालन हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।