बड़ी खबर : अब घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी नहीं रहेगी सारणी थाने में : कई गांव के बदल जाएंगे थाने
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी की सीमा क्षेत्र में भी काफी बदलाव होने वाला है । वर्तमान में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आठ गांव आते हैं अब घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी का क्षेत्र लगभग दुगना हो जाएगा और 13 गांव के लोगों को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी से जोड़ा जाएगा ।
घोड़ाडोंगरी के समीप के ऐसे गांव जो घोड़ाडोंगरी से नजदीक हैं पर उन्हें पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और शाहपुर और रानीपुर जाना पड़ता है। अब उन्हें अपने गांव के नजदीक घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी से जोड़ा जा रहा है ।
नए फेरबदल में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी जो सारणी थाना क्षेत्र में आती है। जो यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर है ।घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी को भी अब रानीपुर थाना क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है । रानीपुर घोड़ाडोंगरी से केवल 10 किलोमीटर दूर है । घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी जो वर्तमान में सारणी थाने के अंतर्गत है वह अब रानीपुर थाना में आएगी।
घोड़ाडोंगरी के समीपस्थ ग्राम अर्जुनगोंधी जो वर्तमान में शाहपुर थाने के अंतर्गत आता है अब घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आएगा। रानीपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गांव फूलगोहन, महेंद्रवाडी, सड़कवाडॉ चोपना जो रानीपुर में आते है वह अब घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आएंगे ।
सारणी थाना क्षेत्र के गांव धाड़गांव ,बासपुर ,रातामाटी, पिपरी, कान्हावाडी , सालीढाना , घुग्गी, नगर परिषद क्षेत्र घोड़ाडोंगरी जो घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी से जुड़ा है और थाना सारणी लगता है अब इन सभी गांव का थाना भी रानीपुर हो जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए थे कि पुलिस थानों की सीमाओं को लेकर जो विसंगति है उसे दूर किया जाए उसी के अंतर्गत नर्मदापुरम में कमिश्नर स्तर की बैठक में विधायक गंगा उइके द्वारा दिए गए सुझाव पर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के क्षेत्र में भी व्यापक फेरबदल होने की जानकारी मिली है।









