बच्चों को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी।*

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

 

*भैसावा माध्यमिक शाला में बच्चों को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी।*

*बाल अपराध एवं पाक्सो एक्ट सहित चाईल्ड लाइन की दी जानकारी*

खंडवा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा द्वारा शनिवार 27जनवरी को माध्यमिक शाला भैसावा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन जी के निर्देशानुसार एवं सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री सूरज सिंह राठौड़ एवं विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।पैरालीगल वालंटियर नारायण फरकले ने बताया कि बच्चों को कानूनी की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड

लीगल एड क्लीनिक, बाल विवाह,बाल अपराध, चाईल्ड लाइन आदि की जानकारी दी।पैरालीगल वालेंटियर महेंद्र ताड़गे ने विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी देते हुए संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा एंव सोशल मिडिया एवं सायबर सेल से बचाव के उपाय बताए इस अवसर पर सहायक शिक्षक फूंदालाल पंवार, मुकेश बघेल अतिथि शिक्षक, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि रायसिंह रावत, रोजगार सहायक प्रिथेसिंह, मुबारिक खान, सहित 35 बालक एवं 48 बालिकाएं कुल 91उपस्थित थे।