नगर परिषद सालीचौका में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस* *केविनेट मंत्री के पुत्र अमन प्रताप हुये शामिल
*
सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिवस
आजादी का अमृत महोत्सव में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय सालीचौका में ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कैलाश सिलावट द्वारा विधि विधान से किया गया तथा सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, वही नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति छोटीबाई रामनारायण बड़कुर द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया, नगर परिषद सालीचौका कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पार्षद जितेंद्र राय द्वारा कन्या प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर साथ ही अन्य
जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नगर के विभिन्न शासकीय संस्थानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया इस दौरान पार्षद श्रीमति सोनम गोलू गुप्ता ने प्राथमिक शाला इंदिरा आवास कालोनी,सूरज राय ने बालक छात्रावास, गनेश शर्मा ने सावरी स्कूल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,में श्री मति आरती गोलू सकवार ने झंडा रोहण किया, गणतंत्र दिवस के इस मौके पर जितेंद्र राय द्वारा अपने उद्बोधन में सभी नगर वासियों को बधाई प्रेषित की तथा नगर में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
*सुरेश व शुभम को कलेक्टर ने किया सम्मानित*
नगर परिषद सालीचौका में कार्यरत सुरेश मेहरा एवम शुभम राय को अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए नरसिंहपुर कलेक्टर महोदया द्वारा सम्मानित किया गया, जिस पर भी श्री जितेंद्र राय द्वारा बधाई दी गई गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित गाडरवारा विधानसभा से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के सुपुत्र अनुज प्रताप सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण बड़कुर ,समाजसेवी सुरेंद्र राय सोनू भैया,रामदयाल पटे दुर्गाप्रसाद पटेल सुरेश मामुलिया संतोष अग्रवाल,श्रीमति रोहिणी पटेल श्रीमति किरण मेहरा श्रीमति आरती गोलू
सकवार,सोनम गोलू गुप्ता ,सूरज राय,हक्केलाल अहिरवार ,राजेश पटेल भवानी प्रसाद पटेल ,गणेश शर्मा ,जुगलकिशोर पाली,लक्ष्मण वर्मा ,लक्ष्मीकांत वर्मा ,योगेश पटेल, भूपेंद्र मेहरा ,आनंद गुप्ता,,नगर परिषद सीएमओ भवानी प्रसाद शर्मा ,उपयंत्री सुश्री मोहनी कड़पेती के साथ नगर के बरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे विजय पटेल नगर परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी गण एवम नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।







