*
सालीचौका । नरसिंहपुर, गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका में कायाकल्प अभियान अंतिम चरण हेतु डॉक्टर एन के शास्त्री आंतरिक मूल्यांकन हेतु भ्रमण पर रहे। उन्होंने हर्बल गार्डन, बीएमडब्ल्यू मैनेजमेंट, प्रसव कक्ष, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे, पैथोलॉजी कक्ष का भ्रमण कर संस्था में हो रहे सुधारात्मक कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशंसा की। अपने मरीज को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। कायाकल्प अभियान में प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत अनेक सुधारात्मक कार्य हेतु निर्देशित किया
ताकि संस्था बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस दौरान संस्था प्रभारी डॉक्टर शिप्रा कौरव, डॉ हेमंत शर्मा, नेत्र चिकित्सा सहायक वीरेंद्र खत्री, नर्सिंग ऑफिसर रीता खत्री, प्रतिभा सनोदिया, प्रीति बिसेन, मोनिका खोबरागड़े, बबली वर्मा, रागिनी पटेल, संजना ठाकुर, मंजू गोटिया, आनंद तिवारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।।







