*अहिरवार समाज संघ, मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस एवं समीक्षा बैठक जिंसी चौराहा भोपाल में सम्पन्न*
*
भोपाल।
रविदास मंदिर भोपाल 21 जनवरी को संत रविदास मंदिर में सम्पन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि संस्थापक चौधरी श्री अमन सिंह नरवरिया जी पूर्व टी आई कार्यक्रम के अध्यक्षता राजेश कुमार अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ,माधव सिंह अहिरवार प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने बताया कि मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी संभाग अध्यक्ष रवि शंकर सूर्यवंशी जी इस बैठक के मुख्य आयोजक बैठक में पहुंच रहे है एवं सामाजिक गणमान्य जन बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर समाज से जुड़ी हर विषय पर चर्चा हुई है।
अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश में कैसे आगे बढे इन महापुरुषों केविचार कर समाज में महापुरुषों के विचारधारा फैलाने के साथ-साथ समाज में हो रहे अन्य अत्याचारों पर विशेष चर्चा हुई। श्री माधव सिंह जी ने बताया के कार्यक्रम में अहिरवार समाज के कौम के महान क्रांतिकारी शूरवीर मनीराम अहिरवार संग्राम सेनानी थे जिन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमारे महापुरुष को मध्य प्रदेश में सम्मान दिलाने हेतु समाज के लोग वर्तमान सरकारों से आग्रह करेंगे और भी अन्य चर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने की। प्रदेश के अनेक जिलों से आये लोगों ने अपने संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराते हूये आगे अपने अपने जिला स्तर पर कार्यक्रम करने की रुपरेखा बताई।
अहिरवार समाज के स्थापना दिवस के आयोजन में शहीद वीर मनीराम अहिरवार के सुपौत्र मूलचंद मेधोनिया का सम्मान करते हुए मंच पर उनके उद्बोधन में उन्होंने अहिरवार समाज से अपील की है कि हमारे महापुरुषों ने भी देश समाज के लिए कुरबानी दी है। जिन्हें समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी की फोटो लगवाई जाये तथा उनके सम्मान दिलाने के लिए समाज से अनुरोध किया। जो कि समाज के सभी उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वीकार कर समर्थन दिया।







